{"_id":"6192a80c545f743d7a2958e3","slug":"show-your-eyes-here-bring-medicines-from-outside-firozabad-news-agr5147791136","type":"story","status":"publish","title_hn":"...यहां आंखें दिखाइये, दवाएं बाहर से लाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...यहां आंखें दिखाइये, दवाएं बाहर से लाइए
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों को सिर्फ परामर्श मिल रहा है। मरीजों को दवाएं बाहर से खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि आंखों का ऑपरेशन कराने के बाद तीमारदारों को मरीजों के लिए आई ड्रॉप भी बाहर से खरीदने पर मजबूर होना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक जरूरी उपकरण नहीं हैं। ओपीडी और ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। हालांकि चिकित्सक भी अपनी मजबूरी बताकर हाथ खड़े कर देते हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादवेंदु ने बताया कि सर्दी में नेत्र रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां पिछले तीन माह से दवा नहीं है। इसके बारे में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सूचित किया गया है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि हम नेत्र रोग विभाग से डिमांड देने को कहेंगे। आवश्यक सामग्र, दवा और उपकरण हैं। उपलब्ध कराए जाएंगे।।