फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Show cause notice to block education officers for negligence in transfer of Shikshamitras

Firozabad News: शिक्षामित्रों के स्थानांतरण में लापरवाही पर खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 27 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to block education officers for negligence in transfer of Shikshamitras
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। शिक्षामित्रों के स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया में लापरवाही सामने आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के 8 ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा के बावजूद संबंधित विकास खंडों से शिक्षामित्रों के विकल्प और आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया बाधित हो गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर शिक्षामित्रों के स्थानांतरण और समायोजन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। सभी विकास खंडों से निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया था। जनपद में कुल नौ ब्लॉक और एक नगर क्षेत्र है, लेकिन फिरोजाबाद, नारखी और नगर क्षेत्र फिरोजाबाद को छोड़कर शेष आठ विकास खंडों से अब तक जानकारी नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि सूचना न मिलने के कारण शिक्षामित्रों के स्थानांतरण और समायोजन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए खंड शिक्षाधिकारियों से साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed