फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shops till the road, vehicles parked... there is a traffic jam.

Firozabad News: सड़क तक दुकानें, खड़े हो रहे वाहन... लग रहा जाम

Tue, 30 Jan 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shops till the road, vehicles parked... there is a traffic jam.
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की सड़कों पर अतिक्रमण आमजन के लिए मुसीबत बन गया। सर्विस रोड पर कब्जा, वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण घंटों तक लोग जाम में फंसने के लिए मजबूर हैं। व्यापार मंडल, दुकानदार के साथ आमजन जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकला है। कांच उद्योग के नाम से विख्यात सुहागनगरी के बाजार के साथ मुख्य सड़कों पर जाम एक बड़ी मुसीबत बन गया। सुभाष तिराहे पर जहां आड़े तिरछे खड़े होने वाले ऑटो टेंपो के साथ ई-रिक्शा चालकों का कब्जा रहता है। यहां रोड से आने वालों को रास्ता खोजने को मजबूर होना पड़ता है। तो गांधी पार्क चौराहे पर दिन में लगने वाला दो से ढाई घंटे का जाम किसी से अछूता नहीं है। दो बजे के करीब स्कूलों की छुट्टी के साथ बैंकों के बाहर अवैध पार्किंग जाम का कारण बनती है। नगर निगम के पास स्थित प्राइवेट बैंकों के बाहर वाहनों की कतार सड़क तक लगी दिखाई देती है। यही हाल स्टेशन रोड का है। करबला का चौराहा हो या आगे तिकोनियां वाला रास्ता सभी जगह दो पहिया एवं चार पहिया वाहन रोड पर खड़े दिखाई देते हैं। कई कंपनियों के शोरूम स्थापित हो गए। वाहन पार्किंग की ओर किसी ने इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन

छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहे के साथ सदर बाजार में जाम लगा दिखाई देता है। क्यों कि सिनेमा चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों, रिक्शा चालकों को तो पुलिसकर्मी रोक लेते हैं पर यदि किसी मजिस्ट्रेट अथवा सरकारी महकमें एवं ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति का वाहन आ जाए तो उसे जाने दिया जाता है। यही अवैध रूप से प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन बाजार में जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन




सर्विस रोड पर ठेल-खोमचे वालों का रहता है कब्जा
नगर निगम स्ट्रीट वेंडरों के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं कर सकी। जो स्थान चिह्नांकित किए वहां बाजार लगता नहीं। इसकी प्लानिंग भी ठोस तरीके से नहीं की गई। ओवरब्रिज के नीचे जो स्थान तय कर दिया था, वहां पर बाइक व कार मिस्त्रियों का कब्जा हो गया। भविष्य में यदि यहां स्ट्रीट वेंडरों को शिफ्ट किया तो इन्हें हटाना निगम के लिए मुश्किल भरा काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम बड़ी समस्या है

-फिरोजाबाद महानगर होने के साथ देश में कांच उद्योग के लिए अलग पहचान बनाकर रखता है। शहर में प्रवेश पर लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या है। इसका निदान पुलिस प्रशासन को करना चाहिए, जिससे हर शहरी को राहत मिल सके।

दिलीप चौहान

पार्किंग की जाए अनिवार्य
-जाम तो यहां रोजमर्रा की समस्या हो गई है। ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का रूट निर्धारण हो। भारी वाहनों की एंट्री का बाजार का समय तय होने के साथ बैंकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग की व्यवस्था को अनिवार्य किया जाए।
देवेंद्र वाष्र्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed