फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   shops built on pond land were demolished by administration by running bulldozer In Firozabad

Firozabad: पूर्व नप अध्यक्ष ने तालाबी जमीन पर कब्जा करके बनाईं दुकानें, प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर कराईं ध्वस्त

Tue, 21 Mar 2023 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। यहां फरिहा नगर पंचायत क्षेत्र में तालाबी जमीन पर कब्जा करके बनाई गईं दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इस दौरान आरोपी के भाई को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।  

विज्ञापन
shops built on pond land were demolished by administration by running bulldozer In Firozabad
प्रशासन ने अवैध दुकानें कराईं ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल हई ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके दुकान बनाई गई थीं। मंगलवार को इन दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान चेयरमैन के भाई ने राजस्व विभाग की टीम का विरोध किया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


फरिहा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर छह दुकानों का निर्माण कराया गया था। मामला तहसीलदार जसराना की अदालत में पहुंचा तो जगह को खाली करने का आदेश जारी कर दिए गए। अब्दुल हई ने तहसीलदार कोर्ट के खिलाफ जिलाधिकारी के पास अर्जी दाखिल की। जिलाधिकारी द्वारा अपील को खारिज करते हुए तहसील प्रशासन को भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन

भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया 

जिलाधिकारी रविरंजन के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्या, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स की मौजूदगी में एसडीएम ने बुलडोजर के माध्यम से छह दुकानों को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई का अब्दुल हई के परिजन ने विरोध किया तो उनके भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना फरिहा में बैठा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कर रखा था कब्जा

एसडीएम पारसनाथ मौर्या ने कहा निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुह हई ने तालाब की जमीन पर लंबे समय से कब्जा जमा कर रखा था। उस पर दुकानें बनवा ली गई थी। कुछ दुकानों को किराए पर उठाया गया था। जबकि कुछ दुकानें खुद संचालित की जा रही थी। इसकी कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत की। 

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश पर कब्जा बेदखली की कार्रवाई की गई है। दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व चेयरमैन अब्दुल हई के भाई अब्दुल कबीर का कहना है प्रशासन ने हमें कोई भी नोटिस नहीं दिया बिना नोटिस के हमारी दुकानों को ध्वस्त कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed