फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shopkeepers of wood market met the Municipal Commissioner

Firozabad News: काठ बाजार के दुकानदार नगर आयुक्त से मिले

Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of wood market met the Municipal Commissioner
फिरोजाबाद। काठ बाजार के दुकानदारों का बाजार बंद करके धरना पांचवें दिन जारी रहा। धरनास्थल पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों का साथ देने का आश्वासन दिया। दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला। उन्होंने दुकानदारों की बात सुनने के बाद पूर्व जैसी दुकानों को संचालित किए जाने की बात कही। दुकानें पक्की बनाने का आश्वासन नहीं मिलने के कारण दुकानदार मायूस होकर वापस लौट आए। काठ बाजार में आग से 56 दुकानों के जलने के बाद दुकानदार पिछले पांच दिनों से आंदोलन कर रहे है। शुक्रवार को सुबह व्यापारी नेता अंबेश शर्मा के नेतृत्व में कोटला चुंगी बाजार समिति के अध्यक्ष राजपाल यादव के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए। यहां से व्यापारी काठ बाजार में आग लगने से प्रभावित दुकानदारों के बीच पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इस दौरान रामबाबू झा, रमाशंकर यादव दादा, अनिल गुप्ता, परशुरामलालवानी, पवन दीक्षित, भानु उपाध्याय सहित काफी व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को काठ बाजार के दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता अमित गुप्ता, कैलाशबाबू ओझा, काठ बाजार एवं गिफ्ट समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, छोटेलाल झा के साथ नगर निगम में जाकर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से भेंट की। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने नगर आयुक्त के समक्ष पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने व दुकानों को पक्की बनाने की अनुमति दिए जाने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि नगर आयुक्त की ओर से पूर्व में संचालित बाजार की भांति ही चलाने का आश्वासन दिया। पक्की दुकानों को बनाने की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया। इधर धरना स्थल पर रामवीर वर्मा, विजय कुशवाह, वेद प्रकाश, सुनील झा, अशोक कुमार, राजेंद्र झा, हाजी अबरार आदि दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed