फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shiva drew crowds to Rudrabhishek

भगवान शिव का रुद्राभिषेक देखने उमड़ी भीड़

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shiva drew crowds to Rudrabhishek
शिव का रुद्राभिषेक किया गया
 मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन पर शाम को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के ही दौरान मंदिर प्रांगण मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। शिवजी को ठंडाई के साथ रुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक देखने वालों की काफी भीड़ एकत्रित रही। शाम को आरती एवं भजन के साथ प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में श्रद्धालुजनों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सहस्त्रचंडी महायज्ञ में 29 मार्च को मातेश्वरी की विशेष पूजा की गई। 51 पंडितों के द्वारा 1008 दुर्गा सप्तसती के पाठ संपुद मंत्र, श्रीदेवी के मूलमंत्र,ऊं ऐंही क्लीं चामुण्डाए विच्चे का संपुट लगाकर किए जाते हैं।मूल नवार्ण के संपुट से मां भगवती विशेष प्रसन्न होती हैं। दोपहर 12 बजे से शाम को चार बजे तक मां का हवन होता है। 29 मार्च के दिन प्रधान यजमान राजकुमार अग्रवाल ने सर्वतो,भद्र नव ग्रह, मातृका, वास्तुदेवता, योगिनी,क्षेत्रपाल का पूजन विधि विधान से किया। उनके साथ राधेश्याम अग्रवाल व वेद प्रकाश अग्रवाल,पूर्व सभासद हरिओम वर्मा,कपिल अग्रवाल कैलादेवी,जीके शर्मा, विपिन शर्मा, विपुल शर्मा, कालीचरन,पवन शर्मा,डा. धुरेंद्रकांत,अनिल कुमार, जीतेश अग्रवाल,विशन चंद्र अग्रवाल गुरु ने हवन में आहुतियां प्रदान कीं। देवी स्वरूपा न कन्याओं एवं लांगुरों का पूजन एवं भोजन कराया। सायंकाल भूतभावन भगवान भोलेनाथ का ठंडाई से अभिषेक किया गया। 51 ब्राह्मणों ने रुद्रीपाठ कराया। शाम को भैरवी की पूजा की गई। ब्रहमा,विष्णु व महेश के बाल स्वरूप आंगन में खेलने की कथा का वर्णन के साथ सती अनुसुइया के भजनों को सुनाया गया।आचार्य प्रकाशचंद्र जती महाराज ने कहा यज्ञ जनता के कल्याण के लिए किया जाता है। श्री कैलादेवी मंदिर समिति के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम में दिनेश पचौरी, हरीशंकर शर्मा,मनमोहन अग्रवाल,विपिन अग्रवाल, अजीत मैनेजर,आलोक गोयल, देवेंद्र टीटू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed