{"_id":"c42ecefb852c6d0e5da31f63ddd58bfc","slug":"shikohabad-will-meet-today-in-madanpur-block-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद, मदनपुर ब्लाक में आज से मिलेंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद, मदनपुर ब्लाक में आज से मिलेंगे नामांकन पत्र
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
अंतिम चरण में शिकोहाबाद व मदनपुर ब्लाक के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र आज से ब्लाकों पर मिलने शुरू होंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली हैं।
शिकोहाबाद ब्लाक के प्रधान पद के 78 एवं सदस्य पद के 980 पदों के लिए नामांकन पत्र 27 एवं 28 नवंबर को सुबह आठ से शाम को चार बजे तक दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री का काम ब्लाक पर आज से शुरू होगा। मदनपुर ब्लाक में प्रधान के 70 एवं 884 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य 26 नवंबर से शुरू होगा। प्रधान पद एवं सदस्य पद का नामांकन पत्र दाखिल करने वालों को ही ब्लाक प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। ब्लाक प्रांगण के 200 मीटर की परिधि से पहले ही वाहनों को रोका जाएगा।
टूंडला, फीरोजाबाद में आज होगी जांच पूर्ण
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। तृतीय चरण में फीरोजाबाद व टूंडला ब्लाक के नामांकन पत्रों की जांच का काम आज पूर्ण हो जाएगा। बुधवार को अवकाश होने के कारण जांच का कार्य बंद रहा। आरओ एएलसी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रधान के 671 एवं सदस्य पद के करीब 800 नामांकन पत्रों की जांच का काम 26 नवंबर को पूर्ण होगा। वहीं टूंडला क्षेत्र में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच आज पूर्ण होगी।