फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikohabad school bus on tour collides with a parked truck, six children injured

Firozabad News: टूर पर जा रही शिकोहाबाद की स्कूल बस खड़े ट्रक से भिड़ी, छह बच्चे घायल

Tue, 11 Nov 2025 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shikohabad school bus on tour collides with a parked truck, six children injured
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- हादसा होते ही बच्चों में मची चीख- पुकार, पुलिस ने बच्चों को अस्पताल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। शिकोहाबाद से आगरा टूर पर जा रहे बच्चों से भरी स्कूल बस, हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल भेजा है। वहीं कॉलेज ने टूर रद्द कर दिया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मांडई स्थित शील गंगा स्मारक इंटर कॉलेज के बच्चों का एक टूर आगरा जा रहा था। बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। मंगलवार सुबह 9:30 बजे करीब तेज गति से जा रही स्कूल बस जरौली कट के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा होते ही बच्चों में चीख- पुकार मच गई। बस में आगे की साइड बैठे छह बच्चे बस के शीशे, खिड़की के कांच आदि लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में घायल छात्रों में ऋषि, अंजलि, रितिका, बृजमोहन, काजल व अभि हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राजा का लाल चौकी पुलिस के साथ ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल भेजवाया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया की घटना के बाद सभी बच्चों को वापस स्कूल भेज दिया गया। बच्चों के कांच आदि लगने से मामूली घायल हुए हैं। कॉलेज प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया कि बच्चों का टूर आगरा जा रहा था। बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed