फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   shikohabad news,gau taskar,gau taskar arrested,cow smuggler arrested,gau hatya,gau hatya act,nagla pohapi,nagla pohapi shikohabad

ट्रक छोड़ भागे गो-तस्कर, गो-रक्षा दल ने दी थी पुलिस को सूचना

Sat, 20 Mar 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
shikohabad news,gau taskar,gau taskar arrested,cow smuggler arrested,gau hatya,gau hatya act,nagla pohapi,nagla pohapi shikohabad
शिकोहाबाद। आगरा गेट चौकी क्षेत्र में नगला पोहपी रोड़ पर शुक्रवार की रात 12 बजे के करीब गोवंश को तस्करी के लिए ट्रक में चढ़ाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसमें भरे 25 गोवंश को गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 12 बजे के करीब थाना पुलिस को सूचना मिली कि नगला पोहपी रोड पर ओरियंटल कंपनी के पीछे कुछ लोग गोवंश को ट्रक में लाद रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोतस्कर पुलिस के आने से पूर्व ट्रक छोड़ कर जंगल में छिप गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया, जबकि उसमें भरे 25 गोवंश जिसमें 17 गाय और 8 सांड़ को गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि चौकी इंचार्ज सुशील कुमार की तहरीर पर ट्रक संख्या जीजे18 एवी-8282 के चालक, क्लीनर समेत अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधियिनम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी को दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में हो रही है गोतस्करी
जनपद में बड़ी संख्या में गोतस्करी की जा रही है। गोतस्करी करने वाले स्थानीय लोगों से आवारा गोवंश को एकत्रित कराते हैं और रात में उन्हें ट्रक में लाद कर दूसरे प्रांत के लिए रवाना हो जाते हैं। विगत साल नसीरपुर क्षेत्र में गोतस्करों और पुलिस में फायरिंग भी हुई थी। इसके बाद कुछ समय के लिए गोतस्करी रुक गई थी, लेकिन कुछ माह से गोतस्कर दोबारा सक्रिय हो गए हैं। गोरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने कहा कि योगी सरकार में गोवध पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग गोतस्करी व गोहत्या करने में लगे हुए हैं। उन्होंने गोहत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed