फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shicshamitron the full shout at district headquarters

जिला मुख्यालय पर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार

Wed, 16 Sep 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron the full shout at district headquarters
फीरोजाबाद। सहायक अध्यापक पद से हटाने के बाद संकट की घड़ी से जूझ रहे शिक्षामित्रों ने एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराया। बुधवार को जिला मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मानवसंसाधन मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि फैसला जनहित में नहीं है बल्कि लोगों को भ्रमित करने वाला है। वर्ष 2011 में  अप्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण देने के निर्णय को एनसीटी द्वारा अनुमोदन प्राप्त किया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश में करीब 1.75 हजार परिवारों का भविष्य अंधकार में आ गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि नियमों में बदलाव कर इस फैसले को शिक्षामित्रों के हक में रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में आदेश यादव, संतोष यादव, साहूकार  वर्मा, कृष्णपाल, अनुज, प्रवेश याद, जितेंद्र प्रधान, सुधीर यादव, नागेंद्र  सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एक शिक्षामित्र हुई बेहोश
शिकोहाबाद ब्लाक की शिक्षामित्र गौरी प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं। इससे अन्य शिक्षामित्र घबरा गए। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लगा गया।

शिक्षक संघ भी आया साथ
शिक्षामित्रों के साथ शिक्षक संघ भी आ गया है। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेव मणि सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य पहुंचे। उन्होंने  शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed