{"_id":"66c397913cdf01d1ab0654f7","slug":"shera-wrestler-won-the-last-wrestling-match-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-131672-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शेरा पहलवान ने जीती आखिरी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शेरा पहलवान ने जीती आखिरी कुश्ती
Tue, 20 Aug 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के मौके पर नगर के रामलीला मैदान में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की आखिरी कुश्ती रामनगर के शेरा पहलवान और दिल्ली के सुमित खरखरे के मध्य हुई। शेरा पहलवान ने सुमित को पछाड़कर आखिरी कुश्ती और इनाम को जीत लिया। शेरा पहलवान को सम्मानित किया गया। श्री सिल्लोड़ी सरकार समिति एवं श्री गिर्राजधरण सेवा समिति मित्र मंडली के संयुक्त तत्वावधान में 102 वर्ष पुराने कुश्ती दंगल का आयोजन रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को रामलीला मैदान में किया गया। दंगल का शुभारंभ प्रदेश के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर एवं पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि दंगल हमारी प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कुश्ती के माध्यम से युवाओं का शरीर मजबूत होने के साथ निरोगी भी बनता है। दंगल के शुरुआत में बाल पहलवानों की कुश्ती आयोजित की गई। इसके बाद छात्र चैंपियन, तहसील एवं जिला चैंपियन की कुश्ती शेरा पहलवान ने जीत ली।
इसके बाद अंतरजनपदीय कुश्ती में पहलवानों ने हाथ आजमाए। इसके बाद महिला पहलवानों के बीच भी कुश्ती हुई। इसमें आगरा की चाहरवाटी अकोला की कामिनी चौहान एवं हरियाणा की पूनम पहलवान के मध्य हुई कुश्ती काफी आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला मैदान में मौजूद भीड़ को आखिरी कुश्ती का इंतजार था। आखिरी कुश्ती शेरा पहलवान रामनगर एवं सुमित खरखरे दिल्ली के मध्य मुकाबला हुई। काफी देर तक चले मुकाबला में आखिर फिरोजाबाद के शेरा पहलवान ने आखिरी कुश्ती जीतकर इनाम में बाइक को जीत लिया। दंगल कमेटी की ओर से उनको बाइक देने के साथ पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं पार्षद श्याम सिंह यादव, विनय विद्यार्थी बंटू, उदयप्रताप सिंह, निकुंज शुक्ला, सुखवीर पहलवान, गुड्डा पहलवान, कन्हैया तिवारी, डाॅ. एसपी लहरी, डाॅ. अमित गुप्ता, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, खुशीराम गर्ग, आकाश गर्ग देवेश भारद्वाज मौजूद रहे।