{"_id":"f9e5f6dc4fa6f37a6222b0391e1b6b3f","slug":"sher-singh-kicked-stake-in-the-long-jump-dholpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबीकूद में धौलपुर के शेरसिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबीकूद में धौलपुर के शेरसिंह ने मारी बाजी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
भारत वर्ष की पहचान ही संस्कारवान से है। संस्कारवान रहते हुए गरीब असहायों की सेवा व खेलकूद जैसे कार्य करना पुनीत कार्य है। स्व. बौहरेजी ने अपने जीवन में समाजसेवा के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात बौहरे नत्थीलाल बघेल की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राधेश्याम राही ने कही।
उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में गरीबों, असहायों की मदद करने एवं अन्य खेलकूद कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान निर्धन बेसहारा महिलाओं को वस्त्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लंबीकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, भरतपुर, धौलपुर, फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा के प्रतियोगियों ने भाग लिया। लंबीकूंद प्रतियोगिता में धौलपुर के शेर सिंह प्रथम, आगरा के कन्हैया सहारा द्वितीय व दलवीर सिंह गढ़ी लज्जा राजस्थान तीसरे स्थान पर रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अतिथियों का साफा पहना कर सम्मान किया गया। इसके अलावा 10 गांवों की निर्धन महिलाओं व साधू संतों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव डॉ. सत्यप्रकाश धनगर, डॉ. अजयपाल, मुन्नेश धनगर, प्रमोद बिहारी सिन्हा, सुभाष कक्कड़, देवेंद्र सिंह तोमर, सत्यवीर यादव, डॉ. बृजपाल पौनियां, लक्ष्मी नागर, खजान सिंह, बनवारीलाल बघेल, माया देवी, डॉ. हरीशंकर, अनार सिंह प्रधान, हुकुम सिंह बघेल, गंगाप्रसाद, हरीशंकर, रामवीर सिंह, फौरन सिंह, जगदीश, मनोज, रामवीर चौहान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष कक्कड़ ने तथा संचालन इतिहासकार शंभूदयाल पोरवाल ने किया।