फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shashi's post-mortem report did not confirm the murder

शशि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई हत्या की पुष्टि

Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shashi's post-mortem report did not confirm the murder
फिरोजाबाद। मृतका शशि की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि नहीं हुई। मौत का कारण फांसी पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस घटना की सच्चाई का पता करने का प्रयास कर रही है। आखिर शशि ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव नगला उमेद निवासी रामवीर की 21 वर्षीय पुत्री शशि की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे शशि का भाई सुनील एका थाने पहुंचा और पुलिस को बहन शशि की हत्या किए जाने की सूचना दी। हत्या का आरोप परिवार के ही लोगों पर लगाया गया था। युवती की हत्या की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ जसराना देवेंद्र कुमार के साथ थानाध्यक्ष एका मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस जब गांव नगला उमेद पहुंची थी। तब युवती का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को देखा। युवती के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं थे, केवल गले पर ही निशान थे। जबकि परिजनों को आरोप था कि आरोपियों ने पीट पीटकर युवती को मार डाला है। वहीं पुलिस ने भी हत्या की पुष्टि नहीं की थी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। उसकी मौत का कारण फांसी आया है। मामले की जांच की जा रही है। आखिर युवती की मौत का कारण क्या रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed