{"_id":"687baf5dd81e9c49a2028dfa","slug":"shantidas-shankhwar-became-the-coordinator-of-the-veerangana-jhalkaribai-shobha-yatra-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-152635-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शांतिदास शंखवार बने वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शांतिदास शंखवार बने वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक
Sat, 19 Jul 2025 08:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक चुने गए शांतिदास।
- चुनाव के माध्यम से चुना गया, फूलमालाओं से किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा समिति के संयोजक का चुनाव कबीरनगर स्थित महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में संपन्न कराया गया। शांतिदास शंखवार 122 मत पाकर संयोजक पद पर चुने गए। शोभायात्रा संयोजक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज शंखवार के निर्देशन में महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल कबीरनगर में संयोजक पद के चुनाव अधिकारी केशवदेव शंखवार की देखरेखमें चुनाव संपन्न कराया गया। संयोजक पद के लिए शांतिदास शंखवार,शिवकुमार शंखवार,संजू पत्रकार उर्फ एवं गुलशन कुमार ने नामांकन दाखिल किए थे। शिवकुमार शंखवार एवं संजू के द्वारा नाम वापिस लेने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में रह गए। इसमें शांतिदास को 122 एवं गुलशन को चार मत मिले। इस प्रकार शांतिदास 118 मतों से जीत हासिल करने की चुनाव अधिकारी केशवदेव शंखवार ने घोषणा की। इसके साथ विजय का प्रमाणपत्र प्रदान किया। उनका फूल माला के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार प्रधानाचार्य,रामकुमार शंखवार,डा.वीपी सिंह,उषा शंखवार पार्षद, अनिल शंखवार पार्षद,हेतसिंह शंखवार पूर्व पार्षद,अमित माहौर,प्रदीप शंखवार,घनश्याम प्रेमी,सुनील शंखवार, सुनील एलआईसी, दिनेश शंखवार,नरेश शंखवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।