{"_id":"688cc27c6c567e12360d7a98","slug":"sexually-exploited-for-3-years-on-the-pretext-of-marriage-accused-arrested-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-153474-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शादी का झांसा देकर 3 साल तक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शादी का झांसा देकर 3 साल तक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Aug 2025 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती से तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपने झूठ को सच साबित करने के लिए युवती को मंदिर में ले जाकर दिखावटी शादी भी की थी।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात महावीर नगर गली नंबर दस निवासी शिवम से हुई थी। कुछ ही दिनों बाद शिवम ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। जब युवती ने मना किया, तो उसने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद, शिवम ने युवती को एक मंदिर में ले जाकर शादी की रस्म निभाई और तीन साल तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
कुछ समय पहले शिवम फिरोजाबाद छोड़कर चला गया था। जब वह 30 अप्रैल, 2025 को वापस आया, तो युवती उससे मिलने उसके घर पहुंची और शादी की बात की। इस पर शिवम ने शादी से इन्कार कर दिया और मंदिर में हुई शादी को एक खेल बताया। पीड़िता के हिम्मत जुटाकर अपने परिवार को पूरी बात बताने के बाद, उन्होंने थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम को जैन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।