{"_id":"6a98681f4aeb2272fb0de271","slug":"several-monkeys-died-after-falling-into-a-sealed-water-tank-the-tank-was-demolished-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-183794-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंद पानी की टंकी में गिरने से कई बंदर मरे, टंकी तुड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंद पानी की टंकी में गिरने से कई बंदर मरे, टंकी तुड़वाई
Wed, 02 Sep 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वर्गाश्रम के गेट पर पानी की टंकी खुली होने के कारण आधा दर्जन से अधिक बंदर गिर कर मर गए। तेज दुर्गंध आने पर क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नगर निगम के बुलडोजर से टंकी को तुड़वाकर बंदरों के शव निकाल कर उनका यमुना किनारे अंतिम संस्कार कराया गया।
स्वर्गाश्रम के गेट पर राहगीरों की सुविधा के लिए एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिससे गर्मी के मौसम में राहगीरों को स्वच्छ पानी उपलब्ध होता था। धीरे-धीरे टंकी की उपयोगिता समाप्त होने पर कमेटी पदाधिकारियों ने इसका संचालन बंद कर दिया था। पिछले वर्षों से टंकी बंद होने के कारण वह खाली हो गई थी। पिछले दो-तीन माह से वर्षा होने के कारण टंकी में काफी पानी जमा हो गया था। इसी बीच धीरे-धीरे उसमें आठ-10 बंदर गिर गए, बाहर निकलने का कहीं रास्ता न होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। वहीं टंकी से दुर्गंध आते देख विकास वर्मा आदि ने निगम व पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। सहायक आयुक्त निगम निहाल चंद के अनुसार टंकी स्वर्गाश्रम समिति की थी।प्रयोग में नहीं होने के कारण टंकी को तुड़वा दिया गया है।