फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Several major trains cancelled due to the protest at Jantar Mantar; passengers inconvenienced.

Firozabad News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान

Sat, 10 Oct 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Several major trains cancelled due to the protest at Jantar Mantar; passengers inconvenienced.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न राजनीतिक और छात्र संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। अचानक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे (प्रयागराज) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार (10 अक्तूबर) को गाड़ी संख्या 64168 आगरा सिटी-गाजियाबाद ईएमयू निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 64583 टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर, टूंडला-पलवल पैसेंजर और मगध एक्सप्रेस का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा। गोमती एक्सप्रेस 10 व 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर चलने वाली कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे कि अमृत भारत एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस भी निरस्त रखी गई हैं। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed