फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seriousness was not shown even during the examination days, 45 teachers were found absent

Firozabad News: परीक्षा के दिनों में भी नहीं दिखाई गंभीरता, गैर हाजिर मिले 45 शिक्षक

Thu, 03 Apr 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seriousness was not shown even during the examination days, 45 teachers were found absent
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। मार्च माह के अंतिम दिनों में परीक्षाएं चली थी। मगर, शिक्षकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिले में 45 शिक्षक गैरहाजिर मिले। प्रेरणा पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर 45 शिक्षको को नोटिस जारी करके बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

टास्क फोर्स समितियां विद्यालयों में निरीक्षण करती हैंं। इसकी रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाती है। बीएसए आशीष पांडेय के नोटिस के मुताबिक, प्राइमरी रहचटी की शिक्षिका ममता शर्मा, नगला जहल में अरविंद कुमार, थानूमई में राष्ट्ररानी, श्रीप्रभा, राजेश कुमार और अरविंद कुमार गैर हाजिर मिले। प्राइमरी दिनौली गौरवा में शिवम प्रताप, भायपुर में सुधीर यादव, उडेसर गजाधर सिंह में बीना कुमारी, मोहम्मदपुर में अनीता कुमारी, सुनील कुमार, हजरपुर में सीमा चौधरी, छतावली में सीमा रानी, चिडरई खास में सुबोध कुमार गैर हाजिर मिले हैं। नगला किरार में विवेक सिंह, गढ़ी रंछोर में मधुमाला, बरतरा 2 में महावीर सिंह, नगला फतेह में सतेंद्र कुमार, गहरौली में सबोध कुमार, मनीषा गैर हाजिर मिले। कौरारी शरहद में अनीता यादव, धनपुर विद्यालय में भानुप्रिया, नगला बुद्ध में रश्मि और रेनू शर्मा, बसई मोहम्मदपुर में अनीता जैन, रामकुंआ में अजयवीर सिंह, पैंगु द्वितीय में मलखान सिंह निरीक्षण के समय मौजूद थे। यूपीएस बकलपुर में दिनेश कुमार, प्राइमरी छितरपुर शशी यादव, प्राइमरी फुलरई में शुभ्रज्योतिसिना लहरी, रूपसपुर द्वितीय में प्रेमिला यादव, रानीपुर में विपुल शर्मा, नगला शीष में विशाल पाल सिंह गैर हाजिर मिले हैं। रुरिया स्वरूपुर में विनीता, नगला छपरिया में रजनी, दरिगापुर में मुकेशचंद्र, बबली रानी, प्रेमपुर आनंदीपुर में सत्यवीर सिंह, प्राइमरी पछावा में कविता भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed