{"_id":"69b99e2131bda3ff350e1947","slug":"security-of-shaktipeeths-temporary-outpost-set-up-at-kaila-devi-temple-firozabad-news-c-169-1-mt11005-170160-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शक्तिपीठों की सुरक्षा, कैला देवी मंदिर में बनी अस्थायी चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शक्तिपीठों की सुरक्षा, कैला देवी मंदिर में बनी अस्थायी चौकी
Wed, 18 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के बीचों-बीच स्थित प्रमुख कैला देवी मंदिर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां मंदिर परिसर में एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जो 10 दिनों तक सुचारू रहेगी।
इसका प्रभारी डायल 112 प्रभारी गजराज सिंह को बनाया गया है। 30 पुरुष और 7 महिला दरोगा, 105 कांस्टेबल व हेडकांस्टेबल तैनात रहेंगे। 8 ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात संभालेंगे। सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी, एक सशस्त्र गार्द और एक फायर टेंडर (अग्निशमन वाहन) भी मौजूद रहेगा। छेड़खानी और जेबकतरी रोकने के लिए 25 महिला पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात रहेंगी।
बीहड़ वाली माता मंदिर पर 18 से 28 मार्च तक पहरा
बीहड़ वाली माता मंदिर पर 18 से 28 मार्च तक विशेष सुरक्षा घेरा रहेगा। यहां 11 पुरुष दरोगा, 3 महिला दरोगा और 41 कांस्टेबल/हेडकांस्टेबल मुस्तैद रहेंगे। 10 महिला पुलिसकर्मी सादा वर्दी में भीड़ के बीच मौजूद रहेंगी। साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
उसायनी माता वैष्णो देवी मंदिर
उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पर 19 से 27 मार्च तक विशेष इंतजाम रहेंगे। 7 पुरुष एसआई, 3 महिला एसआई, 29 कांस्टेबल और 8 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ-साथ अग्निशमन विभाग का फायर टेंडर तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस की भी तैनाती की जाएगी।
एसएसपी की अपील
पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को दें।
- सौरभ दीक्षित, एसएसपी