फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Second accused in kidnapping child for ransom also arrested

फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Second accused in kidnapping child for ransom also arrested
गिरफ्तार आरोपी श्यामवीर - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरौती के लिए अपहृत किए बच्चे का दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 15 दिन पूर्व ही बच्चे के अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार कर ली गयी थी। अपहृत बच्चे को रखने एवं फिरौती वसूलने के लिए पहले ही रैकी कर ली थी। एक दिन पूर्व ही 20 हजार का इनामी घोषित इस आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चूल्हावली निवासी विजय सिंह का नौ वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ बाबू का विगत सात फरवरी की सायं लापता हो गया था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पास के ही गांव बनकट स्थित नहर विभाग के कार्यालय के निकट कुंआ से रोहित को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

कुंआ से बाहर आने पर रोहित ने उसे पकड़कर कुंआ में फेंकने वाले परिवार के सूरज व श्यामवीर के नाम बताए थे। पुलिस ने सूरज को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि श्यामवीर भाग गया था। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सुुभाष चौराहे पर हीरा कुल्फी के सामने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले ही तैयार कर ली थी अपहरण की स्क्रिप्ट
टूंडला। पुलिस गिरफ्त में आए श्यामवीर ने बताया कि रोहित उर्फ बाबू के अपहरण की स्क्रिप्ट करीब 15 दिन पूर्व शिकोहाबाद के सोफीपुर स्थित दरगाह जाने के दौरान तैयार की गई थी। सुनसान इलाका होने पर फिरौती की रकम वहीं मंगाने की बात तय हुई थी। वहीं बैठकर नक्शा तैयार किया था। इसके बाद फिरौती के लिए पत्र लिखे गए थे। इसके बाद एटा रोड से रस्सी खरीदी गई। सूरज का अपहरण कर रोहित को कुंआ तक लाया था तथा वह रस्सी सहित वहां पहले से मौजूद रहा था।

बच्चे के अपहरण के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी 20 हजार का इनामी घोषित था। आरोपी की निशानदेही पर रस्सी भी बरामद कर ली गई है।
देवेंद्र कुमार
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed