{"_id":"6560eb6c55d13ac397046354","slug":"sealed-clinics-reopened-fir-filed-against-four-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-10725-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सील क्लीनिक को फिर से किया शुरू, चार पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सील क्लीनिक को फिर से किया शुरू, चार पर एफआईआर के आदेश
Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अवैध क्लीनिक जनपद में आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। बीते दो माह में 15 से ज्यादा मौत के मामले स्वास्थ्य विभाग के सामने आए हैं। एसीएमओ ने बीते दिनों पचोखरा में अवैध क्लीनिकों को सील कराया। यह क्लीनिक फिर से बिना किसी अनुमति के संचालित होने लगे। चार अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
बीते 19 अक्तूबर को एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल ने पचोखरा स्थित केके शर्मा क्लीनिक मुकेश कुमार क्लीनिक, प्रीतम विश्वास क्लीनिक और रविंद्र कुमार क्लीनिक पर छापा मारा था। इन क्लीनिकों पर मरीज उपचार कराते मिले थे। इलाज कर रहे क्लीनिक संचालक चिकित्सक की कोई डिग्री नहीं दिखा सके थे और न ही सीएमओ कार्यालय में कोई इनका रजिस्ट्रेशन था। एसीएमओ ने इन क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया था। कुछ दिन बाद यह क्लीनिक फिर से शुरु हो गए। सीएमओ डा. रामबदन राम ने एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि एफआईआर कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दे दी गई है।
भाजपा कार्यकर्ता कर रहे ब्लैकमेल
शहर का एक भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को उप मुख्यमंत्री का करीबी बताकर ब्लैकमेल कर रहा है। बताया जाता है कि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद यह भाजपा का पदाधिकारी उन अफसरों के पास पहुंच गया। उन्हें अपने झांसे में लिया। बताया जाता है कि इसके बाद उनसे पैसे तक ऐंठ लिए। हालांकि हकीकत यह है कि यह इस पदाधिकारी के पास भाजपा का कोई भी पद तक नहीं है।