{"_id":"6377860cd20ba967d1703ea3","slug":"sdo-gave-list-of-top-defaulters-to-sdm-firozabad-news-agr553883314","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ ने एसडीएम को सूची टॉप बकाएदारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ ने एसडीएम को सूची टॉप बकाएदारों की सूची
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना में विद्युत निगम के तमाम प्रयास के बाद भी बकाएदारों द्वारा भुगतान न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर टॉप बकाएदारों की सूची बनाई गई है। वसूली के लिए सूची एसडीएम को सौंपा गया है। अब अमीनों के माध्यम से वसूली की जाएगी। बकाए का भुगतान न करने पर जेल भी जाना पड़ सकता है।
जसराना उपखंड क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं द्वारा बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी के निर्देशन में अवर अभियंता लगातार कनेक्शनों को काटने के साथ मामला दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई के बाद भी लाखों रुपये के बकाएदारों द्वारा अपना भुगतान नहीं किया जा रहा है।
उपखंड अधिकारी मनोज बघेल ने बताया कि लाखों रुपए के बकाएदार 100 लोगों की सूची एसडीएम जसराना पारसनाथ को सौंपी गई है। एसडीएम ने तहसीलदार को शेड्यूल बनाकर अमीनों से वसूली कराने का निर्देश दिया है। बकाएदारों की सूची में सरकारी विभागों एवं किसानों के निजी नलकूप के बिलों को शामिल नहीं किया गया है।