{"_id":"66a2c48060bad27725000d15","slug":"sdm-inspected-sub-registrar-office-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-129958-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसडीएम ने किया उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसडीएम ने किया उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण
Fri, 26 Jul 2024 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। उप जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को तहसील स्थिति उपनिबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं। उन्होंने उप निबंधक को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। टूंडला उप जिलाधिकारी डॉ. गजेंद्रपाल सिंह बृहस्पतिवार शाम तीन बजे करीब उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया उसमें सभी उपस्थित पाए गए। संविदाकर्मी अनामिका उपस्थित नहीं मिलीं। कार्यालय के रिकार्ड का रखरखाव भी ठीक नहीं था। निरीक्षण के दौरान उन्हें कार्यालय के अंदर और बाहर गंदगी थी। इसके लिए सब रजिस्ट्रार मोहम्मद आरिफ खान को व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
उप निबंधक कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के नीचे प्राइवेट युवक लगे होने की जांच की, किंतु उन्हें वहां कोई भी प्राइवेट कर्मचारी नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने बैनामा कराने आए लोगों से भी उनकी समस्याएं पूछीं। निरीक्षण के दौरान युवराज मिश्रा, परिचय मिश्रा, विशाल शर्मा, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार व विकास कुमार उपस्थित रहे।