फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Scientists have shown little talent

नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 31 Aug 2016 02:07 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 31 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Scientists have shown little talent
नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा - फोटो : Amar Ujala
पीआरटी में विज्ञान कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

प्रहलाद राय टिकमानी सरस्वती इंटर कालेज में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा प्रायोजित वैज्ञानिक सोच का विकास एवं विज्ञान व भारतीय जीवन दर्शन विषय पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन डा. राम अवतार बत्रा की अध्यक्षता में किया गया।
प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें पाली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव ने वर्तमान वैज्ञानिकों के जीवन दर्शन एवं वैज्ञानिक सोच पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को वैज्ञानिक सोच के विकास के लिए प्रेरित किया। डा. पीके सिंह ने विज्ञान एवं भारतीय जीवन दर्शन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. राम अवतार बत्रा ने मानव जीवन में विज्ञान की उपयोगिता तथा नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रदर्श एवं प्रयोगों का अवलोकन निर्णायक मंडल ने किया, जिसमें डा. पीके सिंह, डा. विनोद यादव, सत्यनारायण शर्मा, संतोष कुमार कुशवाह शामिल थे। तृतीय सत्र में विज्ञान प्रश्न मंच का व चतुर्थ सत्र में पत्र वाचन, पंचम में विज्ञान के विविध प्रयोग (प्रदर्शनी) प्रदर्शित किए गए। समापन सत्र में संयोजक नारायण सिंह वर्मा का मार्गदर्शन रहा। विज्ञान प्रश्र मंच के किशोर वर्ग में रामानुजम टीम तथा तरूण वर्ग में जगदीशचंद्र बसु टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पत्र वाचन में दीक्षा मिश्रा, प्रदर्श में राहत अली व प्रयोगात्मक कौशल में सोहित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्य रविंद्रपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन आचार्य उत्तम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed