फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Schools opened after 29 days, student fainted due to cold

Firozabad News: स्कूल 29 दिन बाद खुले, सर्दी से छात्रा हुई बेहोश

Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Schools opened after 29 days, student fainted due to cold
फिरोजाबाद। 29 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद कक्षा आठवीं तक के स्कूल खुल गए। सोमवार को सुबह 10 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गलन भरी सर्दी के बीच प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कांपते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह के समय घना कोहरा व ठंड के कारण करीब 40 फीसदी विद्यार्थी स्कूल नहीं गए। एक स्कूल में छात्रा सर्दी की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ी।शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 28 जनवरी तक कर दी थी। ऐसे में सोमवार को 29 दिन बाद पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुले। नन्हें विद्यार्थी सुबह गलन भरी सर्दी में कांपते हुए स्कूल पहुंचे। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बच्चे पैदल स्कूल जाते दिखाई दिए ताे कहीं पर तैयार होकर सड़क किनारे परिजनों के साथ बस का इंतजार करते रहे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्कूल लतीफपुर टूंडला की छात्रा दीक्षा कुमारी प्रार्थना के वक्त अचानक गिर गई। माना जा रहा है कि कक्षा आठ की छात्रा की तबीयत सर्दी से खराब हुई थी। बाद में शिक्षकों ने अभिभावकों को बुलाकर छात्रा को उनके साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन




-आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 29 दिन बाद स्कूल खुले थे। स्कूलों में करीब 60 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे। स्कूलों में विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के बाद खिड़की-दरवाजे दुरुस्त हैं।
विज्ञापन


आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed