फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school open

कोरोना काल में आज से खुलेंगे स्कूल, दस प्रतिशत अभिभावक भी तैयार नहीं

Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
school open
फिरोजाबाद। कोरोना काल के बीच सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल संचालकों ने कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली हैं लेकिन दस फीसदी अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। रविवार को कई स्कूलों में सैनिटाइज किया गया। सोमवार से दो पालियों में कक्षा नौ से 12वीं तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

हमने बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा ऑक्सीमीटर आदि का इंतजाम किया है। गेट से घुसते ही शिक्षक और विद्यार्थियों को सैनिटाइज किया जाएगा। दो पालियों में स्कूल चलेगा तो तीन बार हम कक्षाओं को प्रतिदिन सैनिटाइज कराएंगे। नौ से 12वीं तक हमारे स्कूल में एक हजार विद्यार्थी हैं। किंतु 300 अभिभावकों ने अपने बच्चों को भेजने की सहमति दी हैं।
विज्ञापन

मयंक भटनागर - स्कूल संचालक
- सिर्फ 24 अभिभावकों ने ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अनुमति दी है। नौ से 12वीं तक कक्षा में मात्र छात्र संख्या का छह प्रतिशत है। अब समस्या है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई कैसे कराएंगे। स्कूल में मास्क की व्यवस्था रहेगी, किंतु विद्यार्थियों से कह दिया है कि मास्क अनिवार्य रूप से लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदनी यादव - प्रधानाचार्य
- नौ से 12वीं तक 860 से अधिक विद्यार्थी हैं, उनमें सिर्फ 160 के ही सहमति पत्र आए हैं। एक माह तक हम सिर्फ 10 और 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाएंगे। पहले विद्यार्थियों का व्यवहार समझेंगे कि सामाजिक नियमों का पालन किस प्रकार करते हैं। इसके बाद नौ और 11वीं कक्षाओं को बुलाएंगे।
फादर शाहजी - प्रधानाचार्य
- सिर्फ 10 प्रतिशत अभिभावक स्कूल भेजने को तैयार हैं। हमने विद्यार्थियों के आने से पूर्व कई बार कक्षाओं में सैनिटाइज करा दिया है। अन्य इंतजाम भी किए हैं। एक कक्षा में 12 विद्यार्थी ही बैठाएंगे।
कृपाशंकर मिश्रा - स्कूल संचालक
- 500 विद्यार्थियों में से सिर्फ 70 अभिभावकों के ही सहमति पत्र आए हैं। विद्यालय में प्रवेश गेट पर सर्वप्रथम थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सैनिटाइज के बाद ही बच्चों को अंदर बुलाया जाएगा।

दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य
विद्यालय सुबह 8:50 से 11:50 तक खुलेंगे। दूसरी पाली सुबह 12:20 से 3:20 तक रहेगी। शासन ने यह समय निर्धारित किया है। सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की गाइडलाइन का हर में पालन करें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed