{"_id":"6570b8ecae95530ee5062446","slug":"school-manager-tried-to-rape-nanny-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-11831-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक भूला मर्यादा: महिला कर्मचारी पर डोली नीयत, हॉस्टल में दुष्कर्म का प्रयास; फिर नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक भूला मर्यादा: महिला कर्मचारी पर डोली नीयत, हॉस्टल में दुष्कर्म का प्रयास; फिर नौकरी से निकाला
Fri, 08 Dec 2023 02:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:32 PM IST
सार
स्कूल प्रबंधक ने महिला कर्मचारी को स्कूल से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शर्त रखी है कि शारीरिक संबंध नहीं बनाए, तो नौकरी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में हाईवे किनारे स्थित एक नामचीन स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने का कार्य करने वाली महिला कर्मचारी से प्रबंधक ने हॉस्टल में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं उससे शारीरिक संबंध न बनाए जाने पर उसे स्कूल से निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला उसायनी स्थित एक स्कूल से जुड़ा है। इस स्कूल में एक महिला कर्मचारी जो बच्चों को बस में स्कूल लाने ले जाने का काम करती है। महिला का आरोप है कि स्कूल का प्रबंधक उससे पिछले दो माह से छेड़छाड़ कर रहा है। विगत एक माह पूर्व प्रबंधक ने उसे हॉस्टल में बुलाया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने किसी तरह भागकर अपनी आबरू बचाई।
आरोप है कि प्रबंधक ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा उसके पर्सनल फोटो निकाल लिए। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 19 अक्तूबर को महिला अपनी स्कूल जाने के लिए बस स्टॉप पर पहुंची तो ट्रांसपोर्टर शिवराम सिंह निवासी दिनौली उसे गाली-गलौज की। साथ बताया कि उसे प्रबंधक ने स्कूल से निकाल दिया है। जब उसने प्रबंधक से बात की तो उसने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि जब तक वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, नौकरी पर नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से स्कूल प्रबंधक कपिल सक्सेना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।