{"_id":"671ea1ac077ddac50a0a8da4","slug":"scholarship-distributed-to-students-of-sanskrit-college-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-136088-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को बांटी गई छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को बांटी गई छात्रवृत्ति
Mon, 28 Oct 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज के करहल रोड स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय प्रांगण में संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
सिरसागंज के करहल रोड स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय फिरोजाबाद जिले के संस्कृत विद्यालयों का छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार संस्कृत भाषा को बढ़ाने के लिए पहल करते हुए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। विशिष्ट अतिथि सिरसागंज चेयरमैन रंजना सिंह ने कहा कि संस्कृत के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
इस दौरान श्री गंगेश्वर संस्कृत पाठशाला शिकोहाबाद, हनुमान संस्कृत महाविद्यालय फिरोजाबाद, आर्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज के छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्राचार्य सत्यकाम सिंह तोमर ने किया। इस दौरान हनुमान संस्कृति महा विद्यालय के प्राचार्य रामप्रकाश शास्त्री, ज्ञानेंद्र सिंह, वेदपाल शास्त्री, अशोक तिवारी, सुमित चंदेल, नितिन सिंह, दीपक चौहान, विकास चंदेल, आशीष कुमार, जगवीर भी रहे।