फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   scam

पीएमएवाई शहरी में हुई धांधली पर कार्यदायी संस्था हुई सख्त

Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
scam
फिरोजाबाद। गरीब बेघरों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की पीएमएवाई शहरी ( प्रधानमंत्री आवास योजना) में हुई मनमानी की गाज जिम्मेदारों पर गिरना शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था (एसबीएनजी) ने पिछले दिनों छह सर्वेयरों को हटाने के बाद सोमवार को जिला समन्वयक का भी पत्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में नोडल विभाग और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने जमकर मनमानी की। तीन सौ से ज्यादा लाभार्थियों को भवन निर्माण के लिए पहली, दूसरी व तीसरी किस्त का भुगतान कई-कई बार किया गया है। बगैर स्वीकृत योजना का लाभ देने, दूसरे के प्लॉट पर अथवा प्लॉट बिक जाने के बावजूद पुराना बैनामा दिखा कर योजना का लाभ लेने वालों की फेरहिस्त भी लंबी है।
विज्ञापन

यह पूरा खेल डूडा विभाग के जिम्मेदारों और कार्यदायी संस्था के साथ सांठगांठ के सहारे किया गया है। मामला समाचार पत्रों में उजागर होने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर पिछले दिनों राज्य स्तरीय जांच टीम फिरोजाबाद आई थी। टीम ने कई तरह की गंभीर खामियां पकड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद ही कार्यदायी संस्था सरजू बाबा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तैनात छह सर्वेयरों नौशाद, आदेश राजपूत, तीरथ शर्मा, संतोष शर्मा आदि को पद से हटा दिया गया था। सोमवार को इस मामले में कार्यदायी संस्था ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समन्वयक नीरज कुमार राजपूत को पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह जिम्मेदारी अजय शर्मा को दी गई है।
जिम्मेदार का कथन-
मैंने आज ही कार्यभार संभाला है। संस्था की ओर से पीएमएवाई शहरी के तहत अभी तक संचालित सभी कार्यों की जानकारी की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अजय शर्मा जिला समन्वयक एसबीएनजी
तलब किए गए थे संस्था के जिम्मेदार लोग
जानकारी के अनुसार पीएमएवाई योजना शहरी में बरती गईं अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के संचालक मंडल को तलब किया था। बताया जाता है कि संस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल पिछले दिनों फिरोजाबाद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed