{"_id":"6811195fc87965b7570b0846","slug":"savariya-oils-warehouse-sealed-mustard-oil-samples-taken-from-two-wholesalers-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-147333-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सावंरिया ऑयल्स का गोदाम सील, दो थोक विक्रेताओं से लिए सरसों के तेल के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सावंरिया ऑयल्स का गोदाम सील, दो थोक विक्रेताओं से लिए सरसों के तेल के नमूने
Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरसों के तेल का सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद।
फिरोजाबाद। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की सूचना पर मंगलवार को आगरा मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ फूड सैय्यद शाहनबाज हैदर आबिदी के नेतृत्व में जिले छापे की कार्रवाई की गई। नकली घी और मिलावटी खाद्य तेल की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने कोटला मोहल्ला स्थित सावंरिया ऑयल्स के गोदाम सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। विक्रेताओं खलबली मच गई। विक्रेता अपनी दुकानें और गोदाम बंद करके चले गए।
मिलावटी घी और खाद्य तेल के निर्माण की सूचना पर टीम ने कोटला मोहल्ला स्थित सावंरिया ऑयल्स के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम बंद मिला। जब मालिक गोविंद गुप्ता और निशांत गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने जनपद से बाहर होने की बात कहकर गोदाम खुलवाने में असमर्थता जताई। संदेह के आधार पर टीम ने परिसर के गेट और एक अन्य शटर को नियमानुसार सील करते हुए नोटिस चस्पा किया। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति सील तोड़ने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खुले सरसों तेल पर भी शिकंजा, दो प्रतिष्ठान सील
टीम ने पेमेश्वर गेट स्थित दो थोक व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता और शरद गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि दोनों व्यापारियों के पास केवल पिराई के लिए सर्विस प्रोवाइडर के रूप में पंजीकरण था, जबकि वे खुले रूप में सरसों के तेल का विक्रय कर रहे थे, जो कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वर्जित है। संभावित मिलावट के संदेह पर दोनों प्रतिष्ठानों से सरसों तेल के नमूने लिए गए। साथ ही शरद गुप्ता के प्रतिष्ठान से लगभग 4.5 क्विंटल (अनुमानित मूल्य 70,000 रुपये) और राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से 2.5 क्विंंटल (अनुमानित मूल्य 40,000 रुपये) सरसों तेल को सीज किया गया। दोनों को निर्माण श्रेणी में लाइसेंस लेकर ही तेल की पैकिंग और विक्रय करने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) चंदन पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुंवर, और खाद्य निरीक्षक रमेश चंद्र, संदीप कुमार, यशपाल सिंह, एवं अरविंद कुमार शामिल रहे।
बड़ी कार्रवाई का संकेत
असिस्टेंट कमिश्नर सैय्यद शाहनबाज हैदर आबिदी ने बताया कि यह कार्रवाई आयुक्त (खाद्य), उत्तर प्रदेश के निर्देशों पर की गई है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी के स्रोतों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की योजना है और आगे भी इसी तरह की गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी।