{"_id":"6515b92764502578d704d224","slug":"satyaprakashs-dead-body-found-floating-in-the-bushes-of-bhuda-canal-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-5940-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भूड़ा नहर के झाड़ियों में उतराता मिला सत्यप्रकाश का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भूड़ा नहर के झाड़ियों में उतराता मिला सत्यप्रकाश का शव
Thu, 28 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बृहस्पतिवार को भूड़ा नहर में कई दिनों पुराना शव उतराता हुआ मिला। जिसको पुलिस ने नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज फिरोजाबाद भेजा।
स्वामी नगर आईटीआई काॅलेज के समीप भूड़ा नहर के झाड़ियों में फसा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। शव नहर में बहता हुआ आया था। जोकि झाड़ियों में फस गया था। जिसे देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सीओ देवेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा समेत पुलिस टीम पहुंच गई। जिसने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच-पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त सत्यप्रकाश उर्फ डिप्टी (52) निवासी ढकपुरा थाना एका के रूप में मृतक के भाई रामसेवक ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद भेजा।