फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sashi lost and died

शशि की गुमशुदगी का मामला हत्या में तरमीम

Wed, 27 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
sashi lost and died
पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे विधायक मनीष असीजा। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के बड़ा मिर्जा का नगला निवासी शशि उर्फ आरव की हत्या के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस हत्या में तरमीम कर दिया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

बड़ा मिर्जा का नगला निवासी योगेश कुमार के सात वर्षीय बेटे शशि उर्फ आरव सोमवार की शाम को छह बजे घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया था। मंगलवार को दोपहर एक बजे उसका शव शिकोहाबाद के भूड़ा नहर पुल के नीचे पड़ा मिला था। उसके मुंह में कपड़ा भरा था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किया जाना स्पष्ट हो गया था। बुधवार को परिजनों ने कहा कि पुलिस ने यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसएचओ थाना रामगढ़ सुनीलकुमार का कहना है कि बालक की हत्या के मामले में गुमशुदगी का मामला हत्या में तरमीम कर दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अफसरों से की बात
नगर विधायक मनीष असीजा बुधवार को थाना रामगढ़ के नगला मिर्जा बड़ा मृतक बालक के परिजनों के बीच पहुंचे। मृतक आरव के बाबा राम भरोसी जनसंघ के समय से भाजपा के कार्यकर्ता हैं। विधायक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ अन्य उच्चाधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed