{"_id":"660da55c11c3b26e1004cba4","slug":"saree-stuck-in-pumping-set-woman-dies-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-121690-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पंपिंग सेट में फंसी साड़ी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पंपिंग सेट में फंसी साड़ी, महिला की मौत
Thu, 04 Apr 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बुधवार सुबह पंपिंग सेट में महिला की साड़ी फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की एटा में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला गेहूं की कटाई करते समय पानी पीने के लिए पंपिंग सेट पर गई थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामअवतार पत्नी संगीता (40) के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गया था। कुछ देर बाद रामअवतार ने प्यास लगने पर खेत पर लगे पंपिंग सेट को चालू कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी संगीता भी पानी पीने के लिए पंपिंग सेट पर गई। जहां उसकी साड़ी पंपिंग सेट के चक्के में फंस गई। उसकी चीख सुनने के बाद जब तक पति पहुंचा तब तक महिला के सिर व गर्दन पर गंभीर चोटें आ गई। परिजन उसे उपचार के लिए एटा जिला अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति रामअवतार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं मृतका ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।
देर रात शव का किया गया अंतिम संस्कार
एटा से शव आते ही परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। देर शाम पति ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
देर रात शव का किया गया अंतिम संस्कार
एटा से शव आते ही परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। देर शाम पति ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी।