फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   saints beaten, robbed

गुदाऊं शाला में बदमाशों ने संतों को पीटा,लूट

Thu, 11 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
saints beaten, robbed
यमुना किनारे स्थित गुदाऊं शाला में बदमाशों ने बुधवार रात धावा बोल दिया। आश्रम में रहने वाले साधुओं की पिटाई करने के बाद बदमाश गोलक में रखी नकदी आदि लूट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आश्रम पहुंच गए। लोगों ने घायल संत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना लाइन पार क्षेत्र के अंतर्गत यमुना किनारे प्राचीनतम गुदाऊं शाला है। गुदाऊं शाला स्थित आश्रम पर बालयोगी संत दीनदयाल जी महाराज के अलावा कुछ अन्य संत सोए थे। रात करीब 12.30 बजे अचानक करीब आठ-दस बदमाश आ गए। बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए आश्रम का मुख्य दरवाजा खुलवा लिया। नीचे सो रहे साधुओं की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने कोठरी में सो रहे बालयोगी संत दीनदयाल को जगाने को आवाज लगवाई। साधु संतों की आवाज सुनते ही बालयोगी संत दीनदयाल ने कोठरी का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर आ गए ओर दीनदयाल की लाठी डंडों से खूब पिटाई की। पिटाई के बाद बदमाश गोलक में रखी नकदी और मोबाइल आदि लूट ले गए। भागते समय बदमाश साधु संतों को कमरों के अंदर ही बंद कर गए। उन्होंने बताया कि बाद में ग्रामीणों को आवाज लगाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। सुबह गुदाऊं शाला पहुंचे ग्रामीणों ने घायल संतों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष लाइन पार जीसी तिवारी ने कहा कि गुदाऊं शाला पर लूटपाट की गई है। अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में रोष
गुदाऊंशाला आश्रम पर संतों की पिटाई एवं लूटपाट की घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने गुदाऊं शाला की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। मांग करने वालों में सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नीरज यादव, रामपाल सिंह, श्योराज सिंह, आराम सिंह, अवधेश कुमार, अंकिश कुमार, दिनेश सिंह, विमल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed