{"_id":"6aeccea68028a6460a07b834","slug":"action-taken-against-more-than-800-vehicles-for-overspeeding-and-operating-non-compliant-vehicles-firozabad-news-c-169-1-mt11005-190051-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ओवरस्पीड और बिना मानक वाहन चलाने वाले 800 से अधिक वाहनों चालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ओवरस्पीड और बिना मानक वाहन चलाने वाले 800 से अधिक वाहनों चालन
Fri, 06 Nov 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 800 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे ऑटो व ई-रिक्शा के विरुद्ध 71 चालान की कार्रवाई की गई। इनमें 32 वाहन अतिरिक्त सवारी ले जाते पाए गए। निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 151 चालकों के खिलाफ ओवरस्पीड के तहत चालान काटे गए। इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 632 अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले लाउडस्पीकर/साउंड सिस्टम लगे 24 वाहनों और स्टंट/लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले 4 वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई। संवाद