{"_id":"5707bedf4f1c1b625ec810db","slug":"sai-sedan-traveling-yesterday-preparations-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं पालकी यात्रा कल, तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं पालकी यात्रा कल, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
साईं पालकी यात्रा कल, तैयारियां पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री साईं बाबा मित्र मंडल के तत्वावधान में दस अप्रैल को नगर में भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के समापन पर भंडारे के साथ शाम को साईं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
श्री साईं मित्र मंडल के राजकुमार कुशवाहा, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुधीर मदान, अजय गुप्ता, सोनू जैन, प्रियंक राजौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मित्र मंडल का सातवां वार्षिकोत्सव दस अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया है। दस अप्रैल सुबह नौ बजे से सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री साईं बाबा के रथ का मथुरा के कलाकारों द्वारा सजाया जाना होगा। पालकी यात्रा का शुभारंभ मयंक भटनागर करेंगे। साईं पालकी यात्रा घंटाघर, सदर बाजार सिनेमा चौराहा से छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा से जीआर प्लाजा के प्रांगण पहुंचकर समाप्त होगी। साईं हवन पूजन अपराह्न दो बजे होगा। शाम सात बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में टी-सीरीज के कलाकार पंकज राज एंड पार्टी दिल्ली शिरकत करेगी। साईं बाबा का भव्य फूल बंगला वृंदावन के कलाकारों द्वारा सजाया जाएगा।