फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sacrifice the essence of Indian culture : the virasagara

त्याग भारतीय संस्कृति का मर्म ः वीरसागर

Sun, 04 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice the essence of Indian culture : the virasagara
फीरोजाबाद में श्रतु सेवा निधि न्यास द्वारा अक्षराभिषेकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विभूतियां को अलंकृत किया गया।
विज्ञापन



पालीवाल आडीटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर समाजसेवी महावीर जैन ने माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन उद्योगपति बालकृष्ण गुप्ता ने कर की। तनु और वैशाली जैन द्वारा वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच पर अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, विधायक मनीष असीजा, प्रमोद गर्ग, प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन, राहुल जैन और डा. वीरसागर जैन का सम्मान किया गया। समारोह में प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन ने श्रुत सेवा निधि न्यास का परिचय कराया। प्रोफेसर एबी चौबे ने न्यास का मतलब बताया। डा. गनेश गुप्ता ने सर्दी में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराईं। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि न्यास में ऐसे सशक्त लोग जुडे़ हैं।



जो समस्याओं को समझकर हल करने में मददगार रहते हैं। इसके बाद उद्योग रत्न, शिक्षा समाजसेवा से जुड़ी विभूतियां सम्मानित हुईं। डा. वीरसागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मर्म त्याग प्रदान है। अध्यक्षता कर रहे विनोद जैन ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जयप्रकाश जैन, हरीकिशन जैन, प्रमोद कुमार जैन राजा, देवेंद्र कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रमोद कुमार सोनल, मुकेश जैन, सुभाषचंद्र जैन, डॉ अनुपम जैन, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार, ललितेश जैन, अजय कुमार आदि थे। न्याय के मंत्री अनूप चंद्र एडवोकेट ने संचालन किया।
विज्ञापन


वीरसागर मुनि ब्रह्मगुलाल की उपाधि से सम्मानित
मानद विश्वविद्यालय के जैन दर्शनविभाग के प्रोफेसर डॉ वीरसागर को मुनि ब्रह्मगुलाल श्रुत सेवा अलंकरण की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें 21 हजार की धनराशि, प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई। उन्होंने निराला की कहानियों में यथार्थवाद विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। आधादर्जन कृतियां प्रकाशनाधीन हैं। जगदंबा ग्लास वर्क्स के पार्टनर प्रमोद गर्ग को उद्योग रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। समाज रत्न की उपाधि से राहुल जैन सिटीजन को अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed