{"_id":"68af0101c55e21511406744c","slug":"rumors-of-kidnapping-of-children-spread-police-arrived-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-155004-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बच्चों को अगवा करने की उड़ी अफवाह, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बच्चों को अगवा करने की उड़ी अफवाह, पुलिस पहुंची
Wed, 27 Aug 2025 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
-आवासीय स्कूल के थे दोनों बच्चे, पुलिस ने परिजन को सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दो बच्चों को कार से अगवाकर ले जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि दोनों बच्चे आवासीय स्कूल के थे। जो बिना बताए निकल आए थे। दोनों परिजन को बुलाकर एक बच्चें को उनको व दूसरे बच्चे को वापस स्कूल भेज दिया है।
बुधवार को रसूलपुर थाना क्षेत्र में कार से दो बच्चों को अगवा करने की अफवाह हर तरफ उड़ गई। इससे थाना पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे चीख पुकार रहे थे। जबकि गाड़ी वालों का कहना है कि यह बच्चे स्कूल से भाग आए हैं लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं लग रहा। बच्चों को अगवा कर गाड़ी को सोफीपुर क्षेत्र की ओर भाग ले गए। लाइनपार के रामनगर निवासी देवेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि मटसेना के पुरा प्रसाद निवासी रामू गांव में ही एक आवासीय स्कूल चलाता है। बुधवार को दो बच्चे नौ वर्षीय अंकित पुत्र होरीलाल निवासी डौकी चमरपुरा जिला आगरा, सात वर्षीय लवकुश पुत्र राजू यादव निवासी मडवा थाना नगला खंगर बिना बताए स्कूल से निकल गए थे। पुलिस ने दोनों बच्चों और उनके परिजन को थाने बुलवा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अंकित को उसके परिजन और लवकुश को स्कूल उनके परिजन के राजी होने पर भेज दिया है।