{"_id":"66830fb1950df4625c0c1a84","slug":"rte-433-students-selected-in-fourth-phase-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-128013-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : चौथे चरण में 433 छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : चौथे चरण में 433 छात्रों का चयन
Tue, 02 Jul 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरटीई में चौथे चरण की लॉटरी निकाली गई। इसमें 433 छात्रों को सीटें आवंटित की गईं। चयनित छात्रों को जल्द प्रवेश दिलाया जाएगा। इस सत्र के कुल चार चरणों में 3950 छात्र-छात्राओं के निजी कांवेंट में पढ़ने का सपना पूरा हुआ है।गरीब छात्रों का कांवेंट स्कूलों में पढ़ाई का सपना साकार करने के लिए आरटीई के तहत आवेदन कराया जा रहा है। इस बार चार चरण में आवेदन कराए गए। अंतिम चरण में कुल 700 छात्रों ने आवेदन किया था। सत्यापन में 233 आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया। शेष 433 छात्रों को स्कूल आवंटन किया गया। 30 छात्र ऐसे रहे, जिनके अभिलेख पूरे थे। लेकिन स्कूलों में सीटें नहीं शेष रह गई थी। ऐसे छात्र-छात्राओं का कांवेंट स्कूल में पढ़ने का सपना अधूरा रह गया।
बता दें कि अभी दूसरे और तीसरे चरण में चयनित छात्रों को भी प्रवेश नहीं मिल सका है। तीनों चरण में चयनित छात्रों को एक ही साथ प्रवेश दिलाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि चतुर्थ चरण में चयनित छात्रों को सीटें आवंटित हो गई हैं। जल्द ही उन्हें प्रवेश मिलेगा।
चरण- चयनित छात्र
पहली 1184
दूसरी 1367
तीसरी 966
चौथा चरण: 433