फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RTE: 2800 applications received in the second phase, lottery for admission will be held on April 8.

आरटीई : दूसरे चरण में आए 2800 आवेदन, 8 अप्रैल को प्रवेश के लिए निकलेगी लॉटरी

Fri, 05 Apr 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
RTE: 2800 applications received in the second phase, lottery for admission will be held on April 8.
फिरोजाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश लिए दूसरे चरण में 2800 बच्चों ने आवेदन किए हैं। संबंधित बीईओ सात अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करेंगे। बीएसए कार्यालय पर आठ अप्रैल को आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि दूसरे चरण की लॉटरी में चयनित बच्चों को 17 अप्रैल को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के 2496 बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें से 1098 बच्चे लॉटरी में चयनित हुए थे। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए सभी बीईओ व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देशित किया जा चुका है। जो भी स्कूल छात्रों के प्रवेश नहीं लेंगे उन स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। दूसरी लाॅटरी आठ अप्रैल को निकलेगी। इसके लिए 2800 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed