फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RTE: 1174 applications rejected, school allotted to 1184 children in the first lottery

आरटीई : 1174 आवेदन निरस्त, पहली लॉटरी में 1184 बच्चों को स्कूल आवंटन

Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1174 applications rejected, school allotted to 1184 children in the first lottery
फिरोजाबाद। जिले के निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिलाने में 54 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। बीते सोमवार को शाम पहली लॉटरी में जिले के अलाभित व कमजोर आय वर्ग के सिर्फ 1184 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हो सका है। जिला स्तर पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंंधित क्षेत्रों के खंड शिक्षाधिकारी इन बच्चों का प्रवेश निजी स्कूलों में निशुल्क कराएंगे, जिससे बच्चे पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले में 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र समेत जिले के कुल नौ खंड शिक्षा क्षेत्रों से आवेदन आए थे। निजी विद्यालयों में एक लाख से कम आय वाले परिवार के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। कुल मिलाकर 25 प्रतिशत सीटों पर कमजोर आय वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाना है। इसके लिए पहले चरण में कुल 2496 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए।
विज्ञापन

वहीं बीईओ व बीएसए स्तर से सत्यापन के बाद कुल 1322 अभ्यर्थी पहली लॉटरी में शामिल किए गए। इसमें से सोमवार को कुल 1184 बच्चों को विद्यालय आवंटन किया गया। वहीं खंड शिक्षाधिकारी स्तर से इन बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। निजी विद्यालयों को फीस भुगतान के साथ ही इन बच्चों के लिए पठन-पाठन के साथ ही यूनीफार्म व बैग के लिए सरकारी स्तर पर इंतजाम होगा।
विज्ञापन



कागजात के अभाव में रिजेक्ट हो गए 54 प्रतिशत आवेदन
-विभागीय जानकारों ने बताया कि लगभग 54 प्रतिशत आवेदन जरूरी दस्तावेजों के अभाव में निरस्त कर दिए गए। कई अभ्यर्थियों ने जन्म प्रमाण पत्र के स्थान पर शपथ पत्र लगाकर आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
-प्रथम लॉटरी में 1184 बच्चों को विद्यालय आवंटन हुआ है। इन्हें जल्द ही खंड शिक्षाधिकारी स्तर से निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। जबकि दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन कर प्रवेश लिया जा सकता है।
आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed