फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rss,rss firozabad,rss brij prant,rss up

आरएसएस ने किया गुरु पूजन कार्यक्रम

Tue, 15 Sep 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
rss,rss firozabad,rss brij prant,rss up
शिकोहाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जसलई रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता खंड कार्यवाह आदित्य नारायण शर्मा ने की। भगवा ध्वज लगाने के बाद श्याम चंद्र ने एकल गीत और ताराचंद्र आचार्य ने अमृत वचन बोल कर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बौद्धिक प्रमुख नारायण सिंह वर्मा ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महापुरुषों के प्रसंगों को सुना कर राष्ट्र एवं समाज का कार्य करने का आह्वान किया। खंड, नगर प्रचारक मानवेंद्र भारत, संजीव कुमरा, संतोष दीक्षित, नरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, संतोष दुबे, माता प्रसाद, हरिश्चंद्र, केके राजपूत, विपिन तिवारी, सत्यप्रकाश भारद्वाज, टीपी सिंह, विजय प्रकाश, आदित्य नारायण शर्मा, श्याम चंद्र, सुरेश चौहान, किशनपाल और अंकुर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
शिकोहाबाद। पालीवाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि प्राची शर्मा, नेहा, ईश्वर, प्रिया राजपूत ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. वाईसी पालीवाल ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. टीएच नकवी ने कहा, हिंदी में काम करने से स्वाभिमान की अनुभूति होती है। अमरोहा जिले की नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर हिंदी के प्रचलन में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed