फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RSS celebrates Valmiki Jayanti as Samarsata Mahotsav

आरएसएस ने समरसता महोत्सव के रूप में मनाई वाल्मीकि जयंती

Tue, 19 Oct 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
RSS celebrates Valmiki Jayanti as Samarsata Mahotsav
महर्षि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम स्थित प्रतिमा पर दीपमालिका सजाते आरएसएस. के वि? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती को समरसता महोत्सव के रूप में एक दिन पूर्व मनाई। जिला संघ चालक रामलखन गुर्जर ने महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शुत्रुघ्न एवं सीता के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि समरस समाज ही सबल राष्ट्र का आधार है। इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ का वाचन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदर खंड जिला शिकोहाबाद की समरसता गतिविधि के तत्वावधान में ग्राम फुलायची में महर्षि वाल्मीकि जयंती समरसता महोत्सव के रूप में मनाई गई। उन्होंने इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समता और ममतायुक्त समाज खड़ा करना समय की आवश्यकता है। अभिनव सिंह ने एकल गीत गाया। सभी स्वयं सेवकों ने महर्षि वाल्मीकि के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य रूप से जीवाराम, उत्कर्ष सिंह, सियाराम, शेखर सिंह, प्रदीप सिंह, अभिनव सिंह, सूरज कुमार, हरिकेश, नमन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता नवाब सिंह एवं संचालन अभिनव सिंह ने किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र सुमन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुदर्शन नगर की ओर से मथुरा नगर बस्ती स्थित मंदिर में भगवान वाल्मीकि का जन्मोत्सव पूर्ण श्रद्धाभाव से मनाया गया। शुरूआत मंदिर की साफ सफाई से की। महानगर समरसता प्रमुख रमाकांत ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन नगर कार्यवाह नानकचंद्र वासवानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुनील, प्रेम, दिनेश, नगर गोसेवा प्रुमख सत्यवीर सिंह, अनुराग, दीपचंद्र, मदन आनंदानी, प्रणव वासवानी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश वाल्मीकि सभा ने नई बस्ती स्थित जिला कार्यालय पर वाल्मीकि भगवान का प्राकट्योत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष अशोक पाराशर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हिंदू धर्म के रक्षक थे। अध्यक्षता महंत प्रतापदास ने की। प्रकाशचंद्र, प्रकाश चौहान, रामू महंत, शकुंन देवी, कंचन देवी, दिनेश पाराशर, नीरज वाल्मीकि अरुण पाराशर, वरुण पाराशर, राजेश महंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed