{"_id":"67acfa3f81706e82630a31db","slug":"route-diverted-for-shab-e-barat-police-will-be-deployed-at-intersections-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-142586-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शब-ए-बरात के लिए रूट डायवर्ट, चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शब-ए-बरात के लिए रूट डायवर्ट, चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस
Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शब-ए- बारात को लेकर एसपी सिटी के निर्देशन में बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक शहर में आने वाले भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालने के लिए रूट मैप तैयार किया गया है। हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक रूट डायवर्ट रहेगा। कोटला चुंगी,क्लब चौराहा, सेंटर चौराहा, नालबंद, गांधी पार्क से ई-रिक्शा, ऑटो और बड़े वाहन शाम चार से सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध रहेंगे। जरौली कट से शहर की ओर बड़े वाहन प्रतिबंध रहेंगे। इटावा एवं आगरा की तरफ आने जाने वाले बड़े वाहन सिक्सलेन बाईपास से होते हुए गुजरेंगे। दबरई-आसफाबाद से आगरा की ओर जाने वाले बड़े वाहन बंबा चौराहा से होते हुए नए बाईपास से गुजरेंगे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन सोफीपुर पुल से रसूलपुर की ओर होते हुए आसफाबाद से नए बाइपास से होते हुए गुजरेंगे। बंबा चौराहा से कोटला चुंगी मार्ग पर आने वाले वाहन शहर क्षेत्र में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे और नए बाईपास से होते हुए निकलेंगे। ककरऊ कोठी से क्लब चौराहे पर आने वाले वाहन भी शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बल्कि ककरऊ कोठी से सीधे नए बाईपास की तरफ गुजरेंगे।