फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rojgar Sevak Sangh demonstrated at the headquarters

Firozabad News: रोजगार सेवक संघ ने किया मुख्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rojgar Sevak Sangh demonstrated at the headquarters
फिरोजाबाद। ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को नियमित करके राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यालय पर हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव एवं महामंत्री पवन राजपूत के नेतृत्व में जिले के रोजगार सेवक शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा पिछले 17 साल से संविदा पर कार्यरत हैं। मनरेगा धनराशि के प्रशासनिक मद से भुगतान की व्यवस्था है। ज्ञापन में मानदेय को 24 हजार रुपये किए जाने, कार्य से हटाने को ग्राम सभा के दो तिहाई बहुमत की व्यवस्था, मासिक मानदेय भुगतान को अलग से बजट का प्रावधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

20 दिन का अवकाश, 12 दिन का चिकित्सा का अवकाश देने की मांग की। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अरविंद यादव, दिनेश बाबू, अवनीश गुप्ता, संतोष, सर्वेश देवी, होरीलाल बघेल, महेश, घनश्याम, नितिन जैन, ठा. देवेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed