फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Robber woman caught after a week

Firozabad News: एक सप्ताह बाद पकड़ी गई लूट करने वाली महिला

Wed, 29 Mar 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Robber woman caught after a week
एक सप्ताह बाद पकड़ी गई लूट करने वाली महिला
विज्ञापन

शिकोहाबाद। महिला को बातों में लेकर सोने के आभूषण उतरवा कर फरार हुई महिला एक सप्ताह बाद पकड़ में आ गई। उसे पुलिस को सौंप दिया है।
पीड़ित महिला घटना के बाद से उक्त महिला की तलाश में प्रतिदिन बाजार आ रही थी। मंगलवार को कटरा बाजार में वह महिला पीड़िता को मिल गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने शोर मचाया और आरोपी महिला को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद महिला को घेर लिया। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने अपना नाम असर्फी देवी (75) निवासी नंदी की मढैया फिरोजाबाद बताया। उसने बताया कि उक्त महिला ने उसे बातों में देकर उसका पेंडल, 5500 रुपये और कानों के कुंडल ले लिए थे। आरोपी महिला ने अपना नाम राजेश्वरी देवी बताया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने दूसरी महिला के कुछ आभूषण ले लिए थे, आज उसने पहचान कर महिला को पकड़वा दिया है। सूचना पर दक्षिण पुलिस आकर आरोपी महिला को अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed