फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadways driver hits Adai bus, causes jam on Etah Road

Firozabad News: रोडवेज चालक ने अड़ाई बस, एटा रोड पर लगा जाम

Sat, 14 Sep 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver hits Adai bus, causes jam on Etah Road
टूंडला। एटारोड पर खराब खड़े एक ट्रोला के चलते रोडवेज बस व ट्रक आमने-सामने आ गए। खड़े टोला को ओवरटेक जबरन घुसे रोडवेज बस चालक की दवंगई से एटा रोड पर जाम लग गया। जाम में पुलिस, एबुंलेंस व एसडीएम की गाड़ी भी फंस गई। एसडीएम ने यातायात पुलिस से बस का चालान कराते हुए जाम खुलवाया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। घटना बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे करीब की है। एटा रोड स्थित भाजपा कैंप कार्यालय के सामने एक लोडर ट्रॉला का पहिया बर्स्ट होने पर सड़क पर खड़ा हुआ था। इसके चलते साधी सड़क से ही दोनों ओर से वाहनों का आवागमन चल रहा था। दोपहर एक लोड ट्रक वहां पहुंचा तभी एटा की ओर से आ रही एटा डिपो की बस ने ट्रॉला को ओवरटेक करना चाहा। इससे ट्रक व रोडवेज बस आमने सामने आ गए। इस बीच ट्रक चालक ने बस को पीछे हटाने को कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। बस चालक ने बस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इसके एटा रोड पर दोनों ओर से जाम लग गया। जाम में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस व एक पुलिस की गाड़ी फंस गई। इतना ही नहीं एसडीएम डा.गजेंद्र पाल सिंह भी जाम में फंस गए। उन्होंने जाम का कारण जानना चाहा। बस चालक की दबंगई सुन एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने यातायात निरीक्षक को मौके पर बुलाकर बस का चालान कराया तथा बस को अलग खड़ा कराते हुए बस यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य के लिए भिजवाया। इसके साथ ही पहुंची यातायात व थाना पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बस चालक ने दबंगई के चलते एटा राेड पर जाम लगा दिया था। जाम में एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ी सहित अन्य वाहन भी फंस गए थे। बस का चालान कराया गया है।
डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed