{"_id":"67830cb89dae07858a09f7ba","slug":"road-from-garhi-tiwari-intersection-to-ramdaspura-will-be-built-with-rs-59-crores-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-140644-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गढ़ी तिवारी चौराहे से रामदासपुरा तक 59 करोड़ से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गढ़ी तिवारी चौराहे से रामदासपुरा तक 59 करोड़ से बनेगी सड़क
Sun, 12 Jan 2025 06:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गढ़ी तिवारी चौराहे से लेकर रामदासपुरा तक साढ़े नौ किलोमीटर लंबा मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग पर बिजली के खंबे हटाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
यमुना किनारे स्थित रामदासपुरा यमुना पुल के पास ही प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से लॉजिस्टक पार्क बनाया जाएगा। लॉजिस्टक पार्क तक आने-जाने के लिए गढ़ी तिवारी के चौराहे पर स्थित आबादी वाले क्षेत्र को छोड़कर शेष मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मार्ग निर्माण करेगा। बिजली विभाग पोल और लाइन शिफ्ट करेगा। राजस्व विभाग भूमि के अधिग्रहण का काम करेगा। वन विभाग की ओर से भूमि उपलब्ध कराने के साथ चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटान का लेखाजोखा बनाते हुए बजट बनाएगा फिलहाल विभागों ने करीब 59 करोड़ के करीब का प्रस्ताव तैयार किया है।
यमुना किनारे उद्योग विभाग का बड़ा प्रोजेक्ट लॉस्टिक पार्क की स्थापना पीपीपी मॉडल के तहत कराई जानी है। पार्क स्थल तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गढ़ी तिवारी चौराहे से रामदासपुरा यमुना पुल तक सात मीटर चौड़ी सड़क 59 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। - अतर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड