फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Road construction demand,sirsaganj news,sirsaganj mainpuri road

सिरसागंज-मैनपुरी व अरांव-सिरसागंज मार्ग चौडीकरण को हरी झंडी

Tue, 15 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Road construction demand,sirsaganj news,sirsaganj mainpuri road
फिरोजाबाद। सिरसागंज-मैनपुरी एवं अरांव-सिरसागंज संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण होगा। 22 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सांसद चंद्रसेन जादौन ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अफसरों संग बैठक कर सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लगभग 13 किलोमीटर लंबे सिरसागंज-मैनपुरी एवं नौ किलोमीटर लंबे अरांव-सिरसागंज मार्ग के दिन बहुरेंगे। सांसद चंद्रसेन जादौन के प्रयासों से शासन ने उक्त दोनों मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए लगभग 40 करोड़ रूपये की धनराशि को मंजूरी दी है। मंगलवार को मार्ग चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को तैयार की जा रही रूपरेखा के संबंध में सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद सांसद चंद्रसेन जादौन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ दोनों मार्गों का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान एक्सईन पीब्ल्यूडी अजय राठौर, एई सुनील कुमार के अलावा सांसद प्रतिनिधि ललित मोहन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राघवेंद्र सिंह एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष गोपाल आर्य आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग चौड़ीकरण से यातायात होगा सुगम
सिरसागंज-मैनपुरी और अरांव-सिरसागंज 23 किलोमीटर लंबे हैं। दोनों मार्ग पड़ोसी जनपद मैनपुरी से सटे हैं। परिवहन के दृष्टिकोण से दोनों मार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव कई साल से लंबित था। दोनों मार्गों के चौड़ीकरण से आम लोगों और व्यापारियों को खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed