फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road, accident, two death, and five injurd

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच हुए घायल

Sun, 20 Sep 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
road, accident, two death, and five injurd
अरविंद यादव फाइल फोटो) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सड़क हादसों में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पैथॉलॉजी संचालक भी शामिल है।
विज्ञापन

थाना फरिहा के लखौआ एवं हाल निवासी शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहा स्थित मिश्रा कॉलोनी अरविंद यादव (28) पुत्र गुलाब सिंह यादव नसीरपुर में हर्ष पैथॉलॉजी चलाते थे। वह रविवार को बाइक से किसी काम से नसीरपुर जा रहे थे। जब वे गांव धनपुरा के पहुंचे तभी सामने से आ रही मैक्स ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमें अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल अरविंद को निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजन अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए थे। परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटे अरविंद यादव की शादी शनिवार के दिन ही आगरा में तय हुई थी। हादसे के बाद परिवार की सभी खुशियां छिन गई।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद चालक मैक्स गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। लोगों ने गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, दूसरा हादसा थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर घाट के समीप हुआ। थाना लाइनपार के दतौजी निवासी विनोद कुमार (45) पुत्र चिरंजीलाल अपनी पत्नी आशा देवी, पौत्र लवकुश के साथ आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिन्नीपुरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद के बड़े भाई सरमन की बेटी पूजा की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने के बाद वे बाइक से लौट रहे थे। जब वे शंकरपुरघाट के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें विनोद कुमार, वेद प्रकाश उर्फ गुड्डा (25) पुत्र नारायन सिंह, धर्मेंद्र (40) पुत्र भगवानदास, आशा देवी (42), लवकुश (छह) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले पल्सर सवारों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed